'अपने हाथों से मार दूंगी बचे हुए लोगों को', CM की सख्ती से बौखलाई देवरिया हत्याकांड के आरोपी की पत्नी का ऐलान

Deoria News Uttar Pradesh: देवरिया हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आया है। मृत पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की पत्नी शीला ने शनिवार को मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बचे हुए बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। इस बयान के बाद सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने अपने शेष बचे परिजनों की जान को खतरा बताते हुए प्रेम चंद की पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सियासी भी होता जा रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर सीएम योगी पर निशाना साधा था।

यह है शीला का बयान प्रेम चंद की पत्नी शीला यादव ने कहा कि 'सत्य प्रकाश दुबे और उसके परिवार के लोगों से मुझे कोई लेना देना नहीं है। वो मरें या उजड़ जाए, उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। उसका पूरा खानदान जल जाए। जो बचे हैं उन्हें मैं अपने हाथों से मार दूंगी। उन पांचों को बदमाशों ने मारा, मैं बचे हुए को अपने हाथों से मार दूंगी।'

cm

सीएम के सख्ती के बाद भड़की शीला दरअसल, इसे पूरे मामले की निगरानी खुद सीएम योगी कर रहे हैं। उन्होंने 15 अधिकारियोें को निलंबित कर दिया है। प्रेम चंद यादव व तीन अन्य का मकान अवैध जमीन पर बना हुआ है। जिसे गिराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर मकान पर पहुंच गया है। 7 अक्टूबर को प्रेमचंद के परिजनों को कोर्ट में पक्ष रखने का समय दिया गया था। इस पूरी कार्रवाई से शीला भड़क उठी है।

अखिलेश यादव ने किया है ट्वीट इस पूरे मामले में शनिवार को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि देवरिया कांड में अगर किसी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो यह भी अपराध होगा। शासन प्रशासन का दायित्व है कि वो वातावरण को तनावमुक्त करें व रखें एंव कोई ऐसा काम न करें जिससे माहौल न बिगड़े। ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फायदा उठाने का मौका नहीं होनी चाहिए।

बोला देवेश मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। उन्हें फांसी होनी चाहिए। इसके साथ ही अवैध जमीन पर बने इन आरोपियों के मकान गिरने चाहिए। प्रशासन मेरे भी जमीन की जांच करेे अगर मेरा घर अवैध हो तो उसे भी गिराया जाए।

27 नाजमद समेत 77 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद इस मामले में 27 नाजमद समेत 77 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस हत्याकांड में प्रेम के पिता और भाई समेत 20 से अधिक लोग अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

दो अक्टूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे सहित कुल पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+