UP: नगर निकाय चुनाव से पहले देवरिया वासियों से सीएम योगी ने किया यह बड़ा वादा, दी करोड़ो की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया जिले में चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनओं का लोकर्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

cm

Deoria News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया जिले का दौरा किया । इस दौरान सीएम ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 480 करोड़ की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने नगर निकाय चुनाव से पहले देवरिया वासियों से कई बड़े वादे भी किए। सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

शिलान्यास एंव लोकर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंद पड़ी बैतालपुर चीनी मिल को फिर से शुरु किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रार्थना पत्र दिया है। बस अनुमति मिलेन का इंतजार है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में शुगर कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें डिस्टिलरी, फ्रोजन और एथेनाल प्लांट भी लगाया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं युवाओं को ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि देवरिया से मेरा खासा लगाव है। यह मेरा घर है। यहां विकास कार्यों से संबंधित जो भी प्रस्ताव होंगे उन्हें शीघ्रता से पास किया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता को उतारा मौत के घात, जाने वजह
    cm

    उन्होंने कहा कि देवरिया हमारे घर के आंगन जैसा है। यहां के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव भेजा जाएगा उसको शीघ्र ही पास करा दिया जाएगा। कुशीनगर में कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, इससे महराजगंज, देवरिया सहित आसपास के जिलों के युवा लाभान्वित होंगे। बरहज में हमने पीएचसी को जनता को समर्पित किया है।

    सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने पर कभी विचार नहीं किया। हमने निर्माण कर दिखाया। यहां की जनता की सुविधा मेरी पहली प्राथमिकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+