Deoria News: पोखरे में नहा रहे भाई बहन की डूबने से मौत
Deoria News: देवरिया से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें बुधवार दोपहर भाई बहन की नहाते समय पोखरे में डूबने से मौत हो गयी है। एक बालक को किसी तरह बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया शहर में स्थित हनुमान मंदिर के समीप पास पोखरे में कुछ बच्चे नहाने लगे। नहाने के दौरान ये डूबने लगे। इन बच्चों में देवरिया खास मोहल्ला निवासी चंदन की बेटी काजल (12), बेटा नाटे उर्फ छोटू (10) और करन (10) पुत्र नागा शामिल थे। काजल और नाटे गहरे पानी में चले गए। जबकि करन को डूबते देख कुछ लोगों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने आधे घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि बच्चों के डूबन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। गोताखोंरों की मदद से उनकी तलाश की गयी। जिसमें दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी थी।
देवरिया के महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में किसान की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किसान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही बेटे ने की थी। शादी न करने से नाराज बेटे ने यह कठोर कदम उठाया। बुधवार को पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।
पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के ग्यासपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय किसान बंका राजभर लार के महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में बटाही पर खेती करते थे, दियारा में झोपड़ी में रहते थे। रविवार की रात चाकू से गोद कर किसान बंका की हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications