UP: मंदिर जाने के लिए निकली महिला चढ़ गई पुल पर, परिजनों से कही यह बात और नदी में लगा दी छलांग
Deoria News: देवरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला ने नदी के पुल से परिजनों को फोनकर नदी में छलांग लगा दी है। मामला रविवार सुबह सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल का है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर क़स्बे के हरैया लाला वार्ड निवासी गुड्डी देवी ने सुबह परिजनों ने मंदिर जाने की बात कही और घर से निकल गयी। वह मंदिर न जाकर भागलपुर पुल पहुंच गयी। पुल से उसने परिजनों को फोन किया और कहा कि मैं नदी में कूदने जा रही हूं। पर्स, आधारकार्ड मोबाईल, पुल की रेलिंग पर है। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी।

यह बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत सरयू नदी के भागलपुर पुल की तरफ निकले। पुल से आ जा रहे राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह नही मानी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग व आधार कार्ड अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications