UP : देवरिया में सिपाही की पीट-पीट कर हत्या,चल रही थी चुनावी रंजिश

sipahi

Deoria News: देवरिया जिले से एक ऐसी खबर आ रही है जो समाज में फैले अराजकतत्वों के बुलंद हौसलों को बता रही है। यहां के आदर्शनगर पिंडी गांव के रहने वाले एक सिपाही की दबंगो ने पीटकर हत्या कर दी। दबंगो ने सिपाही के घर में घुसकर लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत उर्फ राजू प्रसाद जौनपुर पुलिस में कार्यरत हैं। वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। शाम को वह पिंडी बाजार गए थे। बाजार से कुछ देर पहले अभी वह घर आए हुए थे कि सात से आठ की संख्या में लाठी डंडों के साथ कुछ लोग उनके घर में घुस गए और बुरी तरह सिपाही की पिटाई शुरु कर दी। दबंगों ने सिपाही को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी।

ग्रामीणों का कहना है कि सिपाही का भाई ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुका है। जिसमें वह हार गया था। इसी चुनाव से दूसरा पक्ष नाराज और अंदर ही अंदर मारने की योजना बना डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+