Deoria News: कॉलेज से घर लौट रही युवती को तीन युवकों ने अगवा कर किया यह काम, मामला पहुंचा थाने
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कॉलेज से घर लौट रही युवती को तीन युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर पहुंची युवती को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
देवरिया के बरहज क्षेत्र की रहने वाली लड़की शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। स्कूल के पीछे बैठे तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया और उसे एक कमरे में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह गंभीर हालत में घर पहुंची। लड़की को इस हाल में देख परिजनों के होश उड़ गए। पहले उन्होंने लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। छात्रा से आरोपियों के बारे में पूछताछ की।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि के लिए युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications