Heat Stroke UP: देवरिया में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, तीन सौ से अधिक बीमार
Deoria News: भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी का यह आलम है कि लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी हो चुका है। देवरिया में एक दिन में 52 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत का मामला सामने आया है। इसके साथ ही यहां तीन सौ से अधिक लोग भीषण गर्मी से बिमार हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक साथ 34 शव पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग हैरान हो गया। इसके बाद 18 शव और पहुंचने से आंकड़ो की संख्या 52 हो गयी। डॉक्टर इतनी मौतों की वजह समझ नहीं जा रहे हैं। फिलहाल लोग इसे गर्मी व लू का असर मान रहे हैं। इन मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, के लक्षण हैं। इमरजेंसी में रोजाना तीन सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

प्रधानाचार्य डा. राजेश बरनवाल का कहना है कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव के कारण तमाम रोगी वातावरण के दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाते। पोस्टमार्टम के बिना हीट स्ट्रोक से मौत की बात नहीं कही जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications