Delhi : नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने Zomoto डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, परिवार में अकेला कमाने वाला था सलिल

दिल्ली, 10 जनवरी: दिल्ली के रोहिणी के बुद्ध विहार में कथित तौर पर शराब के नशे में कार चला रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की कार से टकरा जाने से जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। युवक की पहचान सलिल त्रिपाठी के रूप में हुई जो जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था।

zomato delivery boy lost life after police constable car hits him in delhi

नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने कार से मारी टक्कर

बुद्ध विहार में शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल के सामने एक मारुति ब्रेजा कार ने डीटीसी बस और बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। यह कार दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल महेंद्र चला रहा था, जो रोहिणी नॉर्थ थाना में तैनात था। आरोप है कि हादसे के वक्त महेंद्र नेश में धुत था। मौके पर मौजूद लोगों ने कॉन्स्टेबल महेंद्र की हादसे के वक्त एक वीडियो भी बनाई थी, जिसमे वो बेहद नशे में नजर आ रहा है। लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता की कोरोना से हो गई थी मौत, घर पर अकेला कमाने वाला था सलिल

बताया जा रहा है कि डिलीवरी ब्वॉय सलिल त्रिपाठी के पिता की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला शख्स था। सलिल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले घर के मुखिया फिर जवाब बेटे की मौत से घर पर कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय सलिल त्रिपाठी अपने घर में अकेला कमाने वाला था। 6 महीने पहले ही कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उसके पिता की भी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+