Fuel Price: दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के अलावा गैस के दामों को लेकर भी था। पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

Recommended Video
स्मृति ईरानी के घर के बाहर भी हुआ था प्रदर्शन
आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि सरकार तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कोई अहम फैसला ले।












Click it and Unblock the Notifications