Baba Ramdev: 'ये अमीरों का चोचला', जानलेवा AQI स्तर पर बाबा रामदेव का विवादित बयान, क्या बोल गए योग गुरु?
Baba Ramdev on Severe AQI: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियां आते ही हवा फिर से जानलेवा होती जा रही है। आसमान में धुंध, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ अब आम बात हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, और कई इलाकों में हालात गैस चेंबर जैसे बन गए हैं।
इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रदूषण से बचाव को लेकर कुछ ऐसे सुझाव दिए हैं, जिन पर बहस तेज हो गई है। पर्दे, योग और सांस की एक्सरसाइज को उन्होंने समाधान बताया, जबकि एयर प्यूरीफायर को अमीरों का शौक करार दिया। दूसरी तरफ डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट इस मुद्दे को बिल्कुल अलग नजर से देख रहे हैं।

टीवी शो में दिया बयान
बाबा रामदेव एक टीवी चैनल के खास कार्यक्रम में देश के मुद्दों पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एंकर ने उनसे सवाल किया कि जब बाहर की हवा इतनी जहरीली हो गई है, तब लोग योग या एक्सरसाइज कैसे करें। इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि जब कोई देश आगे बढ़ता है तो थोड़ी धूल तो उड़ती ही है।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: भूल से भी न करें दिल्ली के इन इलाकों का रुख! चेक करें कहां कितना बढ़ा पॉल्यूशन
दिल्ली को बताया 'गैस चेंबर'
जब उनसे दिल्ली-एनसीआर में हर साल होने वाले प्रदूषण पर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने माना कि दिल्ली कई बार गैस चेंबर जैसी हो जाती है। इसके बाद उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे समय में घरों में पर्दे लगाकर रखें।
रामदेव ने कहा कि घरों में पर्दे लगाने से बाहर की धूल काफी हद तक अंदर नहीं आती। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 15-20 दिन में एक बार मास्क पहनकर इन पर्दों की सफाई करनी चाहिए, ताकि जमा धूल हटाई जा सके।
घर के अंदर योग करने पर जोर
उन्होंने लोगों को बाहर जाने की बजाय घर के अंदर ही बैठकर प्राणायाम करने की सलाह दी। उनके मुताबिक लंबे-लंबे सांस लेने के अभ्यास और कपालभाति जैसे योग अभ्यास शरीर को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
एयर प्यूरीफायर पर टिप्पणी
बाबा रामदेव ने एयर प्यूरीफायर को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह अमीरों का शौक है और आम लोगों के लिए जरूरी नहीं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई। जिस दिन यह कार्यक्रम टीवी पर दिखाया जा रहा था, उसी दिन दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर की हवा अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई। हालात इतने बिगड़े कि सरकार को कुछ ही घंटों के अंदर ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के स्टेज-3 और फिर स्टेज-4 लागू करने पड़े।
500 के करीब पहुंचा AQI
अगले दिन सुबह हालात और गंभीर हो गए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में AQI का स्तर 500 के करीब पहुंच गया, जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है। इस स्तर पर सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और सीने से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इस बीच दिल्ली के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक चोपड़ा ने प्रदूषण को लेकर अलग नजरिया रखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली की खराब हवा को किसी भी हालत में सामान्य नहीं मानना चाहिए।
साफ हवा को बताया जरूरी
डॉ चोपड़ा ने अपने पोस्ट में कहा कि साफ हवा में सांस लेना रोज का हक है। उन्होंने एक जानकारी वाला चार्ट भी साझा किया, जिसमें शहर में रहने वालों के लिए जरूरी सावधानियां बताई गई थीं। उनके अनुसार घरों में इंडोर पौधे रखना फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने ह्यूमिडिफायर और एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल की सलाह दी और कहा कि बाहर की हवा तभी अंदर आने दें, जब AQI कम हो।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सलाह
डॉ चोपड़ा ने यह भी कहा कि ज्यादा प्रदूषण के समय बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखना चाहिए। बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनना जरूरी है और सोते समय भी एयर प्यूरीफायर चालू रखना बेहतर होता है। दिल्ली-एनसीआर में हर साल सर्दियों के साथ प्रदूषण की यह समस्या गहराती जाती है। सरकारी उपायों, विशेषज्ञों की सलाह और अलग-अलग राय के बीच आम लोगों के लिए सही और सुरक्षित रास्ता चुनना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: दिल्ली की 6 सड़कें आज शाम 7 बजे तक बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications