प्रदूषण और कड़कड़ाती सर्दी से दिल्ली परेशान, पारा 4 डिग्री नीचे गिरने के आसार, Yellow Alert जारी
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। सोमवार को भी दिल्ली की हवा की क्वालिटी काफी खराब है। तो वहीं यहां सर्दी भी चरम स्तर पर है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने की उम्मीद है। इस वक्त दिल्ली सर्दी के कारण ठिठुर रही है। आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली आज और कल शीतलहर की चपेट में भी रह सकती है। मौसम विभाग ने यहां यलो-अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर की स्थिति बने रहने के कारण आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। आज भी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार ही है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने इस बारे में जानकारी दी है। रविवार को पहली बार दिल्ली का तापमान पहली बार 4 डिग्री से नीचे चला गया था।

दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है
फिलहाल मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इस वक्त दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अब कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है इसलिए सबको सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि तीन दिन बाद दिल्ली के हालात सुधरेंगे।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 338 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग-303 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली- 297 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 248 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 299 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 273 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 223 AQI बहुत खराब

प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा
- गुरुग्राम में AQI 331
- फरीदाबाद में AQI 342
- गाजियाबाद में AQI 323
- ग्रेटर नोएडा में AQI 334
- मुरादाबाद में AQI 319
- आगरा में AQI 321
- जयपुर में AQI 182
- लखनऊ में AQI 280
- अंबाला में AQI 293












Click it and Unblock the Notifications