Yashika Anand : डायरेक्टर पर लगाया था शोषण का आरोप, जानिए कौन हैं यशिका आनंद, अब क्यों हो रही चर्चा?

दिल्ली, 25 जुलाई: तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस यश‍िका आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, यशिका आनंद एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में यशिका गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि उनकी दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यशिका को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं, उनकी दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, एट्रेस यशिका आनंद तमिल बिग बॉस के जरिए चर्चा में आई थीं। मीटू कैंपेन की वजह से भी यशिका सुर्खियों में रही थीं।

Recommended Video

    एक्ट्रेस Yashika Aannand हुईं Road Accident में घायल, एक दोस्त की मौत | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में हुआ यशिका आनंद का जन्म

    दिल्ली में हुआ यशिका आनंद का जन्म

    यशिका आनंद का जन्म 4 अगस्त 1999 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। यशिका एक पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके पिता चेतन आनंद और मां का नाम सोनल आनंद है। यशिका पहले पायलट बनना चाहती थीं, लेकिन विमान दुर्घटना और हाईजैकिंग की कहानियों को सुनने के बाद उन्होंने अपना मन बदल दिया। यशिका जब हाई स्कूल में थीं, तभी से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने कुछ एड और एल्बम करके अपने करियर की शुरुआत की थी, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने में मदद मिली। यशिका का एक भाई और एक बहन भी है। उनका परिवार चेन्नई में बसा है।

    2016 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

    2016 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

    यशिका की पहली फिल्म ध्रुवंगल पाथिनारु थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड इंडस्ट्री में यशिका काफी लोकप्रिय हुईं। इसके बाद इरुतु अरियिल मुरट्टु कुत्थु (2018), मनियार कुडुंबम (2018), नोटा (2018), पदम (2017) में काम किया। उन्होंने कुछ TV शो में प्रतियोगी और जज के रूप में भी काम किया। बिग बॉस सीजन 2 की वजह से वह चर्चा में आईं। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट साइन किए।

    डायरेक्टर पर लगया था शोषण का आरोप

    डायरेक्टर पर लगया था शोषण का आरोप

    यश‍िका आनंद मीटू कैंपेन की वजह से भी काफी चर्चा में रही थीं। साल 2018 में उन्होंने खुलासा किया था कि वह शोषण का श‍िकार हुई थीं। यश‍िका ने बताया था कि एक डायरेक्टर ने एक फिल्म में उन्हें कास्ट करने का लालच देकर उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की थी। यश‍िका ने मना कर दिया था। मीटू कैंपेन के दौरान उन्होंने डायरेक्टर पर शोषण का आरोप लगाया था।

    सड़क हादसे में हुईं घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

    सड़क हादसे में हुईं घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

    बता दें, एक्ट्रेस याशिका आनंद का महाबलीपुरम में एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने दोस्तों के साथ कार से जा रही थीं। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में यशिका की एक दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि याशिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+