दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 207.72 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, धारा 144 लागू

दिल्ली के यमुना का जलस्तर पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 207.72 मीटर तक बढ़ गया है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली में बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंच गया। साल 1978 को बनाए गए 207.49 मीटर के अपने पुराने उच्चतम रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके चलते राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बाढ़ ग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यमुना का जलस्तर अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी, जहां सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।

Yamuna river water level

इसके साथ ही दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, हथिनी कुंड बैराज में हरियाणा के असामान्य रूप से अधिक पानी छोड़े जाने कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है, जिससे जलस्तर और न बढ़ सके।

उफनाती नदी का पानी अब शहरों में भी प्रवेश करने लगा है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीरी गेट और रिंग रोड के पास मठ बाजार में पानी घुस गया, जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हम नियमित रूप से यमुना नदी के पास निकासी कर रहे हैं। पानी के कटान को रोकने के लिए कई तटबंध लगाए गए हैं. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

केंद्र जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया है। बुधवार सुबह 8 बजे तक बढ़कर 207.25 मीटर पर पहुंच जाएगा। उफनती नदी का पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जगह जगह रेत की बोरियां डलवाई जा रही हैं। लोगों को निकालने और सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे के सभी पुलिस स्टेशनों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे जलभराव की स्थिति होने पर लोगों को बचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+