Wrestlers Protest: बीजेपी महिला सांसदों से पहलवानों की अपील, कहा- हम भी आपकी बेटियां, हमारा करें समर्थन
दिल्ली में जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध में बैठे पहलवानों ने बीजेपी महिला सांसदों का समर्थन मांगा है।

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में विरोध कर रहे पहलवानों ने अब भाजपा की महिला सांसदों का समर्थन मांगा है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र लिखा है। जिसमें पहलवानों ने बीजेपी महिला सांसदों से कहा है कि अगर वे बेटियों के विकास के प्रयासरत हैं, तो उन्हें जंतर मंतर पर उनका समर्थन करने आना चाहिए। रविवार के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा के बीजेपी के प्रत्येक महिला सांसद विरोध में समर्थन की मांग वाला पत्र पहुंचाया जाएगा।
महिला रेसलर विनेश फोगाट ने बीजेपी महिला सांसदों ने विरोध में समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, "22 दिन हो गए यहां हमें बैठे हुए। अब तक रूलिंग पार्टी या बीजेपी के कोई महिला सांसद हमारे साथ नहीं बैठे हैं। बेटियों के सम्मान के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं। जितने भी महिला सांसद हैं उनको हम ईमेल और बाईहैंड लेटर भेजेंगे। हमारे जो साधी रेसलर हैं वे उन्हें उनके हाथ में लेटर देकर आएंगे।"
विनेश ने कहा, "हमारे समर्थन में आइए। जो भी आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। हम भी आपकी बेटियां हैं। हम भी इसी समाज हैं। हम अपने सम्मान में लड़ रहे हैं। इसलिए आप हमारे समर्थन में आइए।"
दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में यौन शोषण के आरोप में डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना जारी है। रविवार धरने का 22वां दिन है। अवकाश का दिन होने के चलते रविवार को बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। पहलवानों ने चेतावनी दी कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह किसी भी कीमत पर धरना खत्म नहीं करेंगे। जंतर मंतर पर हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी धरने पर पहुंचे।
विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के हिसार, सोनीपत और रोहतक और दिल्ली में खाप पंचायतें की गईं। दिल्ली में पालम 360 खाप ने खिलाड़ियों के आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी गांव में कैंडल मार्च निकाले का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications