Wrestlers Protest: 12 मई को 6 महिला पहलवानों के रिकॉर्ड किए जाएंगे 164 के बयान
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने शेष 6 महिला रेसलर्स के बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर की है।

Wrestlers Protest: दिल्ली में जंतर मंतर पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवानों ने गुरुवार काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मामले में शेष 6 पीड़ित महिला पहलवानों के धारा 164 का बयान रिकॉर्ड करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले अदालत के आदेश पर एक दिन पहले बुधवार को एक नाबालिग महिला रेसलर का बयान दर्ज किया जा चुका है।
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवानों ने गुरुवार को'ब्लैक डे' का आह्वान किया। जंतर मंतर पर चार घंटे के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उन्होंने सिर और हाथ में काली पट्टी बांधी। विरोध में शामिल रेसलर विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान, जितेंद्र किन्हा सभी ने अपने माथे पर काली पट्टी बांधी। रेसलर्स के साथ कुछ विरोध का समर्थन में कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी बाहों में काली पट्टी बांधी।
वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक 11 मई यानी गुरुवार को ही नाबालिग महिला पहलवान का बुधवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने आधिकारिक तौर पर बयान दर्ज किया गया। जल्द ही बाकी छह महिला पहलवानों के भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिए जाएंगे।
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने याचिका कोर्ट में दायर की है। अदालत के आदेश पर बयानों की रिकॉर्डिंग शनिवार यानी 12 मई से शुरू की जाएगी।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Wrestler Protest: पहलवान धरना स्थल के आसपास दिल्ली पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग












Click it and Unblock the Notifications