Wrestler Protest: पहलवान धरना स्थल के आसपास दिल्ली पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के धरना स्थल के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी है। वहीं, पहलवान धरना प्रदर्शन खत्म न करने की बात कर रहे हैं।

delhi police

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान बीते कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस ने तैयारियां करते हुए बैरिकेडिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पहलवानों की मांग है कि वो WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर कार्रवाई तक धरना खत्म नहीं करेंगे।

दरअसल, 8 मई को पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पहलवानों की मांगों का समर्थन किया। इसको लेकर महकमें में ये हड़कंप मचा हुआ है कि कहीं ये आंदोलन उग्र रूप न ले ले। इसके लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है।

इसके बाद एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है जहां पुलिस ने धरना स्थल के पास बैरिकेडिंग लगानी शुरू कर दी है। साथ ही उनमें बैल्डिंग कर मजबूती की जा रही है, जिससे इसको आसानी से तोड़ा या पार न किया जा सके।

बता दें कि तीन महीने पहले शीर्ष एथलीटों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आकर खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित कर दी।

लेकिन, तीन महीने बाद भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इस बात से नाराज पहलवान एक बार फिर जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी आंदोलन खत्म करने की अपील कर चुके हैं। लेकिन, रेसलर्स की मांग है जब तक बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई नही होती वो धरना खत्म नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+