आठवें दिन भी पहलवानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, बृजभूषण को बताया खतरनाक अपराधी

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि वह इस आंदोलन को दूसरा रूप देना चाहते हैं। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। पहलवानों ने स्पष्ट किया, हम कोई कब्जा नहीं चाह रहे हैं।

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना आठवें दिन भी जारी है। इस प्रदर्शन के दौरान पहलवानों ने एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर से इंसाफ की मांग उठाई है। सभी ने प्रधानमंत्री से एक सुर में न्याय की मांग की। पहलवानों ने इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

कभी हमारे मन की भी बात सुनिए प्रधानमंत्री जी: विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कभी हमारे मन की भी बात सुनी जाए। हमलोग आपको बताना चाहते हैं कि बृजभूषण सिंह से बड़ा कोई अपराधी नहीं है। करोड़ों लोग हमारे समर्थन में बैठे हैं, यही हमारी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हमें नॉलेज नहीं कि कितने सांसद और विधायक यहां आए हैं।

बजरंग पुनिया ने क्या कहा?
बजरंग पुनिया ने कहा, जब तक इंसाफ नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि वह इस आंदोलन को दूसरा रूप देना चाहते हैं। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। पहलवानों ने स्पष्ट किया, हम कोई कब्जा नहीं चाह रहे हैं। बजरंग पुनिया ने परिवारवाद के मुद्दे पर भी जवाब दिया और कहा कि सारा परिवारवाद वहीं हो रहा है और आरोप हम पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी खिलाडी का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि बृजभूषण का आपराधिक रिकॉर्ड है।

बृजभूषण से बड़ा अपराधी पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं
बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी लड़ाई चुनाव के लिए नहीं है। बजरंग पुनिया ने कहा कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कौन सा बड़ा काम कर दिया जो उसे फूल माला पहनाई जा रही है। इससे बड़ा अपराधी पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं है।

बृजभूषण पर क्या हैं आरोप
दरअसल, कई महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहलवानों का उत्पीड़न किया है। पहलवानों का कहना है कि हमलोग तीन महीने से न्याय की आस में हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+