विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पौधे बांटे, प्रकृति की रक्षा करने की अपील की

आज 5 जून को देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दिल्‍ली सरकार ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। दिल्‍ली जो भीषण प्रदूषण झेलती आई इससे निजात पाने के लिए दिल्‍ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय राजधानी को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं आज पर्यावरण दिवस के मौके पर गोपाल राय ने दिल्‍ली वासियों को पौधे वितरित किया और लोगों से पौधे रोपित करने की अपील की।

gopal rai

दिल्‍ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोशल मीडिया पर पौधारोपड़ करते हुए एक वीडियो के साथ पोस्‍ट शेयरक जिसमें उन्‍होंने विश्व पर्यावरण दिवस की दिल्‍लीवासियों को बधाई दी और बताया आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान पर पर्यावरण मित्रों के साथ पौधा रोपण एवं पौधा वितरित किया।

वहीं दिल्‍ली में पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में सेंट्रल डीएमआरसी हेड ऑफिस से दिल्‍ली के मेट्रो भवन को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्बन न्यूट्रल सर्टीफिकेट मिला है। ये सर्टीफिकेट नोएडा सेक्टर-50 में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के स्टाफ क्वार्टरों को कार्बन न्यूट्रल के तौर पर पहले प्र‍माणित किए जाने के बाद मिला है।

बयान के अनुसार, यह अपने कार्बन फुटमार्क को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संगठन के प्रयास और प्रतिबद्धता अहम है।

इसमें कहा गया है कि 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने के सरकार के अनुसार डीएमआरसी उन्नत एनवॉयरमेंट ट्रेंड को अपनाने और लागू करके कार्बन तटस्थता के लिए काम करना जारी रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+