मोबाइल आने में हुई देरी, महिला ने फ्लिपकार्ट डिलिवरी ब्वॉय को 20 बार मारा चाकू
नई दिल्ली। दिल्ली के निहाल विहार इलाके में फिल्पकार्ट कंपनी के एक डिलिवरी ब्वॉय को एक भाई बहन ने जान से मारने का प्रयास किया। मिली जानकारी के मुताबिक बहन ने फ्लिपकार्ट से एक फोन आर्डर किया था लेकिन जब फोन की जल्दी डिलिवरी नहीं हुई तो उसने इतना गुस्सा आया है उसने अपने भाई के साथ मिलकर डिलिवरी ब्वॉय पर चाकू से 20 बार हमला किया।

बाद में दोनों, भाई बहन ने डिलिवरी ब्वॉय को अधमरी हालत में नाले के पास फेंक कर फरार हो गए। साथ ही डिलिवरी ब्वॉय के पास रखे 40 हजार रुपये भी लूट लिए। दिल्ली पुलिस ने बताया फिलहाल डिलिवरी ब्वॉय का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वो खतरे से बाहर है। डिलिवरी ब्वॉय की तहरीर पर आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डिलिवरी ब्वॉय ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वो मोबाइल की डिलिवरी देने उनके घर पहुंचा तो उसने बताया कि आरोपी महिला कमलदीप ने दरवाजा खोला और वो उससे लेट डिलिवरी के लिए झगड़ने लगी। उसका भाई भी वहीं मौजूद था। इतने में कमलदीप किचेन में से चाकू लेकर आई और डिलिवरी ब्वॉय पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। कमलदीप के भाई ने भी इस हमले में उसका साथ दिया। दोनों ने जूते के फीते से उसका गला घोंटने की भी कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications