अश्लील वीडियो बनाकर पति ने दोस्तों से कई बार कराया दुष्कर्म, खुद भी बनाए अप्राकृतिक संबंध

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों से कई बार दुष्कर्म करवाया। साथ ही खुद भी अप्राकृतिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला की शिकायक पर पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Woman serious allegations against her husband

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मामला पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, उसकी शादी 2010 में आरोपित से हुई थी, यह पीड़िता के पति की दूसरी शादी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति ने शराब पीकर उसे पीटना शुरू कर दिया था। उसने कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाने के दौरान अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।

आरोप है कि जनवरी में एक दिन उसका पति शराब के नशे में धुत होकर दोस्त को साथ लेकर घर पहुंचा। पति ने पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पति ने अपनी पत्नी और दोस्त को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां दोस्त ने आरोपित की पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद एक दोस्त और आरोपित के घर पहुंचा और उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार दोस्तों से दुष्कर्म करवाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्जकर लिया और आरोपित पति और उसके दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है। सू्त्रों की माने तो महिला का पति एक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन से जुड़ा है और उसका पदाधिकारी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+