एमसीडी चुनाव के नतीजों पर बोले गौतम गंभीर, 'पूर्वी दिल्ली का आभार, कूड़े का पहाड़ हम ही हटाएंगे'
एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजों के बाद बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने गाजीपुर लैंडफिल साइट को हटाने का वादा किया है। गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया है।

MCD Election result 2022 दिल्ली एमसीडी के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि 15 साल के बाद बीजेपी नगर निगम की सत्ता से बाहर हो गई है। आम आदमी पार्टी को एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है। 250 वार्ड में से आम आदमी पार्टी ने 134 वार्ड जीत लिए। वहीं बीजेपी ने कड़ा मुकाबला देते हुए 104 वार्ड में जीत दर्ज की है। बीजेपी के इस प्रदर्शन से खुश होकर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया है। एमसीडी चुनाव के नतीजों को लेकर गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्वी दिल्ली का धन्यवाद, गाजीपुर कूड़े का पहाड़ा हम ही खत्म करेंगे। जय हिंद।
आपको बता दें कि बीजेपी भले ही एमसीडी की सत्ता से बाहर होने वाली हो, लेकिन सांसद गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और शायद यही वजह है कि गंभीर इस बात से काफी खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने सबसे अधिक वार्ड गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में ही जीते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली में 36 वार्ड है, जिसमें से 20 के करीब बीजेपी ने जबकि 15-16 वार्ड आम आदमी पार्टी ने जीते हैं। गौतम गंभीर के अलावा बीजेपी के अन्य सांसद मनोज तिवारी, हर्षदेव सिंह, प्रवेश वर्मा, हंसराज, रमेश बिधूड़ी और मीनाक्षी लेखी के क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है।
आपको बता दें कि एमसीडी चुनाव से पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट का मुद्दा सबसे प्रमुख मुद्दा बन गया था, क्योंकि जब मुख्यमंत्री ने साइट का दौरा किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ विरोध किया। उस समय केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर हमारी पार्टी एमसीडी चुनाव जीतती है, तो वह साइट को साफ रखेगी। एमसीडी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 सालों में बीजेपी ने सिर्फ कचरे के पहाड़ खड़े किए हैं। उन्होंने कहा था, "बीजेपी ने पिछले 15 सालों में दिल्ली को कचरे के तीन पहाड़ से भर दिया है।
गाजीपुर लैंडफिल गौतम गंभीर के लोकसभा क्षेत्र में आता है। केजरीवाल की चुनौती के जवाब में, गंभीर ने कहा कि 2019 के बाद से, उन्होंने आठ से नौ बार साइट का दौरा किया और कभी भी मुख्यमंत्री को उस जगह का दौरा नहीं कराया। यह केवल एमसीडी चुनाव था जिसने 'बरसती मेंढक' को बाहर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications