प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
Delhi CM Rekha Gupta news: दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ फैसले कर रही हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही रेखा गुप्ता अपने कार्यो से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दिल्ली के स्कूलों,अस्पतालों समेत अन्य जगहों का औचक निरीक्षण कर रही हैं और पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
बता दें दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद से प्रवेश वर्मा को सीएम बनना तय माना जा रहा था लेकिन अचानक भाजपा ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर सबको सरप्राइज कर दिया था। वहीं अब दिल्ली में सरकार बनने के एक महीने बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि आखिर वो कौन सी वजह है कि जिसके कारण प्रवेश वर्मा की बजाय उन्हें भाजपा ने उन्हें सीएम क्यों बनाया?

गौरतलब है कि दिल्ली की भाजपा सरकार में प्रवेश वर्मा लोकनिर्माण विभाग के मंत्री हैं और उन्होंने दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि भाजपा प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन भाजपा हाईकमान ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर दिल्ली की बांगडोर सौंप दी थी। सरकार बनने के बाद से अधिकांश मौकों पर सीएम रेखा गुप्ता के प्रवेश वर्मा साथ नजर आते हैं।
रेखा गुप्ता ने अब प्रवेश वर्मा को बताया अपना छोटा भाई
वहीं आज शनिवार को प्रवेश वर्मा के पिता और दिल्ली के पूर्व सीएम डॉ सहिब सिंह वर्मा के जन्मजयंती के अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा प्रवेश वर्मा मेरे छोटे भाई हैं, मैं उनकी बड़ी बहन हूं। हम दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़े हैं अब सरकार में बहन सीएम है और भाई मंत्री है।
रेखा गुप्ता बोलीं - डॉ साहिब सिंह जी जैसा बनना चाहती हूं
रेखा गुप्ता ने कहा मुझे बचपन से ही डॉ साहिब सिंह जी का आर्शीवाद मिला। वो भी मेरी तरह शालीमार बाग सीट से जीतकर दिल्ली सीएम बने थे। मेरा सौभाग्य है कि मैं रचना और प्रवेश वर्मा सब एक ही स्कूल में थे। पार्षद से लेकर सीएम बनने तक का सफर हमने खुद देखा और मैं डॉ साहिब सिंह वर्मा जी जैसा बनना चाहती हूं।
गुप्ता ने बताया क्यों प्रवेश वर्मा के बजाय उन्हें बनाया गया सीएम?
रेखा गुप्ता ने स्वयं को प्रवेश वर्मा की बड़ी बहन बताते हुए कहा हम दोनों भाई-बहन मिलकर काम करेंगे। बेटी मुख्यमंत्री और बेटा मंत्री, उल्टा भी तो हो सकता था, लेकिन घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दे दी जाती हैं।
क्या बोले प्रवेश वर्मा?
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा को जब रेखा गुप्ता ने अपना छोटा भाई बताया जो वो मुस्कुराते नजर आए। हालांकि इस मुद्दें पर उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन अपने पिता और पूर्व सीएम साहिब शर्मा की
जयंती पर हवन किया और प्रार्थना सभाम कार्यक्रम में कहा "समाधि स्थल पर अब अच्छा काम होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर 34 ऐसी झुग्गी-झोपडि़यां हैं , जहां पानी की समस्या है। उन्होंने वादा किया कि यहां पर अगले छह महीने में पानी का कनेक्शन लगावा दिए जाएंगे। इससे 4700 लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा।














Click it and Unblock the Notifications