AAP विधायकों ने क्यों कहा कि LG ने महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाला ?

DTC Marshal Protests: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बस मार्शल्स के प्रदर्शन में शामिल होकर, उनकी बहाली की मांग का समर्थन किया है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। आप विधायकों ने कहा कि LG साहब इन बस मार्शलों की जल्द बहाली करें ताकि ये भी अपने बच्चों और परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी त्यौहार मना सकें।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन बस मार्शलों की बहाली को लेकर BJP के LG साहब ने ना ही मिलने का समय दिया और ना ही बीजेपी का एक भी विधायक मौके पर पहुंचा। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी इन 10,000 से ज्यादा बस मार्शलों और उनके परिवार के खिलाफ खड़ी है। वहीं, विधायक दिलिप पांडे ने कहा, इस समय जो आपके साथ सड़क पर मौजूद हैं, वो आपका हित और आपकी रोज़ी रोटी के बारे में सोचते हैं, जो यहां नहीं हैं वो सिर्फ़ राजनीति करते हैं। उनके पेट भरे हुए हैं।

Saurabh Bharadwaj

आप MLAs ने एलजी और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, हम यहां लड़ने नहीं आए हैं। 26 सितंबर को दिल्ली विधानसभा में तय हुआ था कि 3 अक्टूबर को AAP और BJP के सभी MLA और मंत्री LG साहब से मिलने जाएंगे और जो भी कागज़ हमें साइन करने को कहा जाएगा, हम उस पर साइन करेंगे और बस मार्शलों को नियुक्त किया जाएगा। हम आज यहां आए हैं और BJP का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन ना ही उनके LG साहब मिलने का समय दे रहे हैं और ना ही बीजेपी के विधायक यहां आ रहे हैं।

बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए DTC के बसों में मार्शल्स तैनात किए गए थे। क्योंकि आए दिन बस में महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हो गई थी। दिल्ली सरकार के पहल पर मार्शल्स की बहाली हुई थी। अब मार्शलों को निकाले जाने को लेकर दिल्ली की सड़कों पर सियासत तेज है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी बीजेपी और एलजी पर मार्शल्स को नौकरी से निकालने का आरोप लगा रही है। आप का कहना है कि दिल्ली की बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकालकर, BJP और LG ने ना सिर्फ़ महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाला है, बल्कि इन मार्शलों के परिवारों के लिए रोज़ी-रोटी का संकट भी खड़ा कर दिया है।

आप विधायकों ने इस मुद्दे का हल निकालने के लिए दिल्ली के एलजी से समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। इसे लेकर भी आप की ओर से एलजी पर आरोप लगाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+