Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है ये खूबसूरत हिंदू लड़की? जो हर दिन जामा मस्जिद में लोगों को करवा रही रोज़ा इफ्तार,देखें Video

Hindu girl serve iftari in Jama masjid: मुगल शासक औरंगजेब को लेकर लोगों का गुस्‍सा उबाल पर है। 350 साल पहले कब्र में दफन हो चुके मुगलिया शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में दो धर्मों के लोग एक दूसरे के खून के प्‍यासे हो गए और हिंसा पर उतर आए। वहीं दूसरी ओर दिल्‍ली की एक लड़की रमजान के पाक महीने में कुछ ऐसा कर रही है जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

दरअसल, दिल्‍ली में हिंदू परिवार में जन्‍मीं लड़की जामा मस्जिद में हर दिन शाम को आकर रोजेदारों को इफ्तार कराती है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं भाईचारे और मोहब्‍बत की मिसाल बन चुकी ये लड़की कौन है?

Neha Bharti

कौन है ये इफ्तार कराने वाली हिंदू लड़की?

रमजान के महीने में हर दिन दिल्‍ली की जामा मस्जिद में आकर हर दिन रोजेदारों को इफ्तार करवाने वाली इस लड़की का नाम नेहा भारती है। ये दिल्‍ली की ही रहने वाली है और जरूरतंद लोगों की मदद के लिए अपना एक एनजीओ भी चलाती है।

जामा मज्जिद में लोगों को करवाती हैं रोज़ा इफ्तारी

नेहा भारती हर दिन शाम को जामा मस्जिद में रोजा इफ्तारी के समय पर खाने और पीने का सामन लेकर पहुंच जाती है और मुसलमान समाज के लोगों को इफ्तारी करवाती है। पूरे रमजान के महीने नेहा हर‍ दिन यहां आती है और लोगों में खाने-पीने की चीजें बांटती है। जामा मस्जिद पर लोग नेहा का हर दिन इंतजार बेसब्री से करते हैं। स्‍माइली फेस के साथ नेहा जैसे ही जामा मज्जिद शाम को पहुंचती है वैसे ही लोगों से घिर जाती हैं।

गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल नेहा को मिल रही सबकी दुआएं?

दिन भर के भूखे प्‍यासे रोजेदारों को खाना खिलाकर सबकी दुआ बटोर रही नेहा भारती के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई सारे वीडियो हैं। जिसमें वो जामा मस्जिद में लोगों में खाने की चीजें और शरबत बांटती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग नेहा भारती के इस प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जामा मस्जिद पर ही क्‍यों करवा रही इफ्तारी?

नेहा भारती ने बताया कि इस बात की प्रेरणा उन्‍हें अपने परिवार में मिली। उन्‍होंने बताया कि उनका घर जामा मज्जिद के करीब है और यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग यहां इफ्तारी के लिए आते हैं। जिनमें से काफी ऐसे लोग आते हैं जहां पर बहुत गरीब और अपने काम से लौटते हैं, जिनके पास रोज़ा इफ्तारी के लिए खाने की चीजें नहीं होती हैं। ऐसे लोगों को खाना खिलाने पर मुझे बहुत अच्‍छा लगता है।

दिल्ली की जामा मस्जिद लगभग कितने साल पुरानी है? एक साथ कितने लोग पढ़ सकते है नमाज़

दिल्‍ली की जामा मस्जिद लगभग 369 साल पुरानी है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1644 में शुरू करवाया था और ये वर्ष1656 में यह बनकर तैयार हुई थी। इस जामा मस्जिद को पांच हजार से अधिक मजदूरों ने मिलकर लगभग छह साल में बनाया था। शाहजहां ने शाहजहांनाबाद (अब पुरानी दिल्ली) लोगों के लिए ये जामा मस्जिद बनावाई थी जिसका उद्घाटन उज्बेकिस्तान के इमाम सैयद अब्दुल गफूर शाह बुखारी ने किया था। जामा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक मस्जिदों में एक इसमें एक साथ लगभग 25,000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+