व्हाट्सएप पर करते हैं सबको ना बताने वाली बात, तो आपके काम की है खबर
नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर हम बहुत सी बातें करते हैं। इनमें से कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें कोई और जाने ये हम कभी नहीं चाहेंगे।

स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में व्हाट्सएप आजकल बेहद आम हैं। अपना बहुत सारा समय हम इस पर चैट में गुजारते हैं। अब अगर आपकी बातचीत पर कोई और नजर रखेगा तो आपको कैसा लगेगा।
दरअसल 25 अगस्त को व्हाट्सअप ने अपने यूजर्स के डाटा से संबधित कुछ नए कायदे -कानून जारी किए हैं। जिसके बाद यूजर्स की जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ने की बात कही जा रही है।
कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप से किसी अकाउंट के डिलीट करने के बाद भी एक महीने तक सर्वर पर डाटा मौजूद रहेगा। इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जिसके जवाब में व्हाट्सएप ने कोर्ट में जवाब दिया है।
अकाउंट डिलीट होते ही सर्वर से हट जाएगी यूजर की जानकारी
याचिका में सोशल नेटवर्किंग साइट से उसके नए कायदे-कानूनों के बाबत सवाल किया गया। व्हाटसएप ने इसके जवाब में सफाई देते हुए कहा है कि अकाउंट के डिलीट होने के साथ ही सर्वर से यूजर की जानकारी हट जाएगी, ये बाद में सर्वर पर नहीं होगी।
व्हाट्सएप यूजर की जानकारी को फेसबुक पर साझा करने की बात का भी व्हाट्सएप के वकील ने जवाब दिया है। वकील ने कहा कि व्हाट्सएप फेसबुक पर सिर्फ नाम और नंबर साझा करता है ना कि और कोई जानकारी।
चीफ जस्टिस जी रोहिनी और संगीता ढींगरा की बैंच ने व्हाट्सएप के नए नियमों को लेकर दायर याचिका पर सुनाई करते हुए व्हाट्सएप से इस बाबत जवाब मांगा था।
जिसके बाद व्हाट्सएप की ओर से नए नियमों को लेकर सफाई दी गई। व्हाट्सएप की ओर से ये साफ किया गया कि वो यूजर्स की निजी जानकारी को लेकर गंभीर है।
चीफ जस्टिस जी रोहिनी और संगीता ढींगरा की बैंच ने दोनों पक्षों को सुना। बैंच इस मामले में 23 सितंबर को आदेश पारित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications