Sanjeevani Yojana: केजरीवाल की 'संजीवनी योजना' को लेकर मनीष सिसोदिया को लेकर क्या कहा?
Sanjeevani Yojana Kya Hai: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से बड़ा वादा किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि 60 साल ऊपर के बुजुर्ग का इस योजना में फ्री इलाज होगा।
अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर चुनाव बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो 'संजीवनी योजना' को लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्राइवेट या सरकारी जिस अस्पताल में इलाज कराना चाहेंगे, उनका इलाज फ्री कराया जाएगा।

वहीं, आप नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संजीवनी योजना को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के बुजुर्गों का स्वस्थ जीवन ही असली बदलाव है। 60 साल से ऊपर के लिए संजीवनी योजना सम्मान और सुरक्षा का वादा है। अरविंद केजरीवाल जी का संवेदनशील नेतृत्व हर दिल्लीवासी के दिल के करीब है।"
संजीवनी योजना क्या है? Sanjeevani Yojana Kya Hai:
- संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को फ्री इलाज होगा।
- इस योजन के तहत बुजुर्गो को बिना शर्त फ्री इलाज मिलेगा।
- प्राइवेट हो या सरकारी, खर्च की कोई LIMIT नहीं हैं।
- दिल्ली चुनाव बाद लागू होगी संजीवनी योजना।
संजीवनी योजना के लाभ Sanjeevani Yojana Benefit:
- 60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज
- इलाज के दौरान खर्च की कोई सीमा नहीं
- दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ़्त इलाज।
- इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। चाहे कोई अमीर हो या फिर गरीब, सबका इलाज फ्री होगा।
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद लागू होगी। कहा कि सरकार बनने के बाद इस योजना का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद योजना को पारित किया जाएगा, जिसके बाद संजीवनी योजना दिल्ली में लागू होगी।












Click it and Unblock the Notifications