Wrestlers Protest: धरना प्रदर्शन पर बोले WFI प्रमुख, कहा- रेसलर्स की मांग पर इस्तीफा देने को तैयार
यौन उत्पीड़न पर एफआईआर के बाद WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने की बात कह डाली, साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा तक की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर रेसलर्स की यही मांग है तो वे अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पुलिस जांच पर भरोसा है। जांच के दौरान मै पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा। अब तक तो FIR दर्ज हो गई होगी। मै कानून का पालन करूंगा, साथ ही मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। मै कहीं भागा नहीं हूं अपने आवास में ही हूं। अगर पहलवानों की मांग है तो मै अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं। साथ ही रेसलर्स धरना खत्म कर प्रैक्टिस में जुट जाएं।
वहीं, इस मामले में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने भी अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उनकी मांग बृजभूषण के इस्तीफा नहीं, बल्कि उनकी गिरफ्तारी है। साथ ही जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती है वो ये धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के इस फैसल को पहलवानों ने जीत की दिशा में पहला कदम बताते हुए कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा। साथ ही उनकी मांग है कि WFI अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न सहित डराने धमकाने के भी मामले दर्ज किए जाएं। इसके लिए धरना स्थल पर सभी आपराधिक कार्रवाई का बैनर भी लगाया गया है।
बता दें कि तीन महीने पहले शीर्ष एथलीटों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आकर खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित कर दी। लेकिन, तीन महीने बाद भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इसके बाद नाराज एथलीटों ने एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई है। जहां आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने पहलवानों से मुलाकात हर सहयोग की बात कही है। वहीं, कल दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पहलवानों से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications