Weather Updates Today: फरवरी में ही गर्म होने लगी दिल्ली, वैज्ञानिक हैरान, जानिए अन्य राज्यों का हाल

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

Weather Updates Today

Weather Updates: मौसम के उठापटक से लोग परेशान और वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि अभी हफ्ता भर पहले जो दिल्ली सर्दी से थर-थर कांप रही थी वो ही अब गर्म होने लगी है, यहां के अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से फरवरी में ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है , जिसकी वजह से वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल पड़ गया है क्योंकि अब अगर फरवरी में दिल्ली इतनी गर्म हो रही है तो गर्मी के महीने में इसका क्या हाल होगा?

अधिकतम तापमान 30 डिग्री जा सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री रहने के आसार है, आज यहां पूरे दिन मौसम शुष्क रहेगा। आपको बता दें कि गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। तापमान के इजाफे से दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 154 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 256 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 234 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -256 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 245 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 256 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ होगा कमजोर

हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है लेकिन आज से इसका असर कम होगा लेकिन आज भी हिमाचल और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान यहां के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 12 डिग्री पहुंच गया है तो कश्मीर के कई इलाकों में आज भी तापमान माइनस में है, फिलहाल आज के बाद यहां के मौसम में तब्दीली होगी।

दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई

तो वहीं सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बंगाल में दिन भर धूप निकलेगी और सुबह-शाम कोहरा देखने को मिल सकता है तो वहीं दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई ही रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+