पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने दिया अपडेट
नई दिल्ली, 04 मई। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत इन दिनों गर्मी की मार झेल रहे हैं लेकिन आज देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली समते देश के कई राज्यों में बादल बरस सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आज दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड, एमपी, बिहार, झारखंड में आंधी-पानी की आशंका है।

देश में आंधी-पानी का दौर जारी होगा
यही नहीं मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि 7 मई तक देश में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा और इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। बारिश के दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है।

हल्की से तेज बारिश संभव
मालूम हो कि इससे पहले भी आईएमडी ने कहा था कि मई के पहले हफ्ते में बिहार, झारखंड, बंगाल, असम , तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से तेज बारिश संभव है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि नार्थ ईस्ट और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। तो वहीं पंजाब-हरियाणा में भी 8 मई तक बारिश के आसार दिख रहे हैं। लखनऊ में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, आंधी भी आ सकती है।

श्रीनगर में भी मौसम बिगड़ सकता है
तो वहीं श्रीनगर में भी मौसम बिगड़ सकता है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के आसार दिख रहे हैं। तो वहीं झारखंड में मौसम पलटी मार सकता है, यहां भी तीन दिनों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान एमपी के शहडोल, होशंगाबाद, रतलाम, उज्जैन, देवास में भी तेज बारिश हो सकती है।

मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा
विभाग के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह में ये प्री-मानसून गतिविधि होगी। आईएमडी ने कहा है कि इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है।मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications