Delhi Weather : दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ, जानिए IMD का Update
नई दिल्ली, 24 मई। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने राजधानी की रंगत बदल दी है, जहां बारिश के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी ने कहा है आज भी दिल्ली और आस-पास के राज्यों में बारिश होगी।
Recommended Video

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है
आज भी सुबह से ही दिल्ली में बदली छाई हुई है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान हैं। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण दिल्ली और आस-पास के राज्यों में बारिश हो रही है और बरसात का ये दौर आज और कल यूं ही जारी रहने वाला है, जिससे दिल्ली की तपन कम होंगी।

आज भी होगी बारिश
आईएमडी के वैज्ञानिक आईएमडी ने सोमवार को मीडिया से कहा था कि 'कल दिल्ली-एनसीआर में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई थी। लगातार बारिश की वजह से तापमान में 8-12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं 28 मई तक दिल्ली में कोई लू की स्थिति नहीं नजर नहीं आ रही है और मौसम का हाल मंगलवार को भी बारिश वाला ही रहेगा।'

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि की संभावना
उन्होंने कहा था कि '24 तारीख को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है तो वहीं पंजाब, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के आसार हैं, जिनका असर दिल्ली पर पड़ेगा और तापमान में गिरावट आएगी।'

हल्की से भारी बारिश की संभावना
वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 'आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, केरल,अंडमान-निकोबार , सिक्किम,पश्चिम असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी बिहार में हल्की से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications