Delhi में बारिश ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, Alert जारी, जानिए IMD ने क्या कहा?
नई दिल्ली, 01 सितंबर। राजधानी दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IMD के मुताबिक दिल्ल्ली में बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो कि बीते 19 सालों में एक दिन में हुई बारिश से कहीं ज्यादा है। लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया। सबसे ज्यादा दिक्कत मिंटो ब्रिज के नीचे देखी गई।
Recommended Video

तीन दिनों के लिए Orange Alert जारी
मालूम हो कि मौसम विभाग ने यहां तीन दिनों के लिए orange alert जारी किया था। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में आज बारिश के साथ दिन शुरू हुआ है। सबसे ज्यादा सफरदरजंग और लोधी रोड पर बारिश हुई है। ज्यादा बरसात होने के आसार है।

दिल्ली में कल भी कई जगह जाम लग गया था
गौरतलब है कि कल भी दिल्ली में बारिश हुई थी, बारिश के कारण दिल्ली में कल भी कई जगह जाम लग गया था तो वहीं मुंबई में कई इलाकों में पानी भर गया था, आईएमडी का कहना है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली ... के अलग-अलग इलाकों में अगले भारी बारिश के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में प्रवेश कर चुका है और इस वजह से अब देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होगी।

जमकर मेघ बरसने के आसार
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में जमकर मेघ बरसने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications