Weather News: ठंड का कहर! 10 जनवरी तक दिल्ली में कड़कड़ाती सर्दी, UP में कोहरे के असर, जानें कब होगी बारिश?
Weather News: सर्दियों ने पूरे देश में दस्तक दे दी है और ठंड का कहर अपने चरम पर है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठिठुरन महसूस हो रही है। राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
दिल्ली में शीतलहर के साथ ठंडी हवाएं 10 जनवरी तक चलने का अनुमान है। 9 और 10 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से धूप नहीं निकलने की वजह से दिन में भी ठंड का असर बना हुआ है।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे ने लोगों को काफी परेशान किया है। पंजाब में आज घने से बहुत घना कोहरा रहेगा और शीतलहर दिनभर चलती रहेगी। हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में मौसम के साफ होने के संकेत नहीं हैं।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है। जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम फिलहाल साफ है, लेकिन ऊंचे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
यूपी, राजस्थान और बिहार में ठंड का हाल
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरा अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि 11 जनवरी के बाद पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का असर बना रहेगा। बिहार में 10 जनवरी तक गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
मौसम का असर: क्या करें?
ठंड और कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और ड्राइविंग के दौरान खास ध्यान दें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें, क्योंकि ठंड का असर उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Delhi Today: दिल्ली में बदलते मौसम के बीच राजनीतिक हलचल तेज, आज जारी होगी मतदाता सूची












Click it and Unblock the Notifications