Delhi Ka Mausam: दिल्ली की सुबह हुई ठंडी, AQI पहुंचा 285, NCR भी सर्दी की गिरफ्त में, जानिए IMD का अपडेट
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के साथ आज दिल्ली की मार्निग हुई है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया लेकिन अभी भी राजधानी में स्मोग की चादर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में अब अगले तीन-चार दिनों में पारा तेजी से गिरेगा। उसने तो अगले मंडे तक दिल्ली के पारे में 8 डिग्री तक के गिरावट की आशंका को व्यक्त किया है। आईएमडी का अनुमान है कि आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है और रात में कोहरे का भी असर दिल्ली पर देखा जाएगा।
Recommended Video

दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने लगी है,इसके पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है, आने वाले दिनों में इसमें अब ज्यादा इजाफा होने वाला है। वैसे दिन में आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं है। आज भी यहां पर स्मोग की गहरी चादर देखी गई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 285 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 239 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 161 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 285 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 266 AQI
- परपड़गंज - 234 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-283 AQI

ये है मापदंड
शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
201 और 300 के बीच AQI "खराब",
301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। जबकि आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी। तो वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications