Delhi Ka Mausam: बढ़ रही है दिल्ली की सर्दी, AQI पहुंचा 400 के पार, जानिए आज के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में दिन में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

Delhi Ka Mausam

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का सितम, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन | वनइंडिया हिंदी |*News

    दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी बढ़ती ही जा रही है। सुबह-सुबह कोहरा होने से लोगों को अब परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। राहत की बात ये है कि दिन में अभी भी मौसम शुष्क है और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि सर्दी की रफ्तार यूं ही बढ़ती रहेगी और कोहरे और ओस का सामना लोगों को करना पड़ेगा। फिलहाल मौसम में अब तेजी से बदलाव होगा, जिसके लिए लोगों को तैयार रहना होगा।

    Delhi Ka Mausam

    आईएमडी के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।। हालांकि दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी चरम स्तर पर पहुंच गया है। आज भी यहां की हवा काफी जहरीली है, कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 366 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 347 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 408 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 446 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 425 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 399 AQI

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
    Delhi Ka Mausam

    अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24डिग्री रह सकता है। हिमाचल- कश्मीर में आज भी कहीं-कहीं बर्फ गिरने के भी आसार हैं। इसका असर दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान पर भी पड़ेगा। राजस्थान में तो कई जगहों पर शीत लहर के आसार हैं।

    तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार

    तो वहीं दक्षिण भारत में आज भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि दक्षिण अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक प्रेशर उभर रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में ऊारी बारिश की आशंका बनी हुई है। इस बारिश का असर कर्नाटक पर भी पड़ेगा , जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर और महारष्ट्र में भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+