Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में बादलों का डेरा, बारिश का अलर्ट, जानें UP का हाल?
Weather Update: होली पर्व के करीब आते-आते मौसम रंग बदलता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा देश की राजधानी दिल्ली को देखकर ही लगाया जा सकता है। कभी सूरज देवता का तेज तो कभी आकाश में बादलों का डेरा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने से पहाड़ी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसका कुछ असर मैदानी इलाकों पर भी नजर आएने वाला है। जिसके चलते तेज हवाएं 20 से 30 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने से शाम या रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बीते दिन यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। खास बात यह है कि अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
UP का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है। दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी, वहीं रात में हल्की फुल्की ठंड पड़ सकती है। हालांकि, रविवार को तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 25 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।
राजस्थान में बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में नजर आएगा। बीकानेर, जयपुर संभाग के 9 जिलों में बादल छाएंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर, झालावाड़, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में असर नजर आएगा।
झारखंड में बादलों का डेरा
झारखंड में 24 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। 25 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी भगों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, लेकिन अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 26 से लेकर 29 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा।
दिल्ली का AQI खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रीडिंग के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications