Aaj Ka Mausam: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR! येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत?
Weather News in Hindi: जनवरी का महीना लगातार दिल्ली समेत उत्तर भारत को शिमला जैसा एहसास करा रहा है। कड़ाके की ठंड अपना कहर बरसा रही है। सर्दी का सितम कुछ ऐसा है कि लोग अपने घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। शीतलहर जारी रहने के कारण लोग आश्रय घरों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार की भोर करीब 5 बजे घना से बहुत घना कोहरा दिल्ली में छाया रहा।

बर्फीली शीतलहर ने जमा देने वाली गलन का एहसास कराया। मौसम विभाग का दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान है।
गुरुवार को दिन ढलते ही सूरज देवता के दर्शन
हालांकि, बीते गुरुवार को भी घना कोहरा सुबह देखा गया। लेकिन, दिन ढलने के साथ ही सूरज देवता ने दर्शन दिए और गलन से कुछ राहत दी। लेकिन, शाम होते ही यह राहत बर्फीली शीतलहर की सजा में तब्दील हो गई।
दो दिन के लिए येलो अलर्ट
दिल्ली वासियों को अभी दो दिनों तक ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। क्योंकि मौसम विभाग ने दो दिनों यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए सुबह घने कोहरे की चेतावनी दी है। वाहनों को चलाने में एहतियात की आवश्यकता होगी। क्योंकि दृश्यता शून्य हो सकती है।
इन राज्यों का क्या है हाल?
उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गंभीर शीतलहर की स्थिति हो सकती है। वहीं, बात की जाए अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों की तो यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications