Delhi Pollution: अब ठंडी होने लगी है दिल्ली लेकिन आबो-हवा अब भी खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सुबह शाम ठंड पड़ने लगी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में अब तापमान गिरेगा और लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 21 नंवबर के बाद यहां के मौसम में बदलाव होगा और बारिश होने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि पर्वतों पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों पर इसका असर पड़ेगा।

बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आएगी लेकिन प्रदूषण कम होगा। फिलहाल आज दिन में धूप निकलेगी और राजधानी में आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां की आबोहवा में पहले से सुधार तो हुआ है लेकिन अभी भी यहां प्रदूषण चरम पर है , यहां सोमवार सुबह भी AQI 300 के पार ही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 321 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 351 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 327 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 316 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -318 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 397 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 329 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु और कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार हैं, तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका दिख रही है। जबकि उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वोत्तर में भी मौसम साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications