Delhi Pollution: अब दिल्ली में गिरेगा पारा, AQI पहले से बेहतर, जानिए आज कैसा रहेगा दिन भर मौसम?

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी बढ़ेगी, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसके चलते ठंड बढ़ेगी लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत रहेगी।

Delhi ka Mausam Today

आईएमडी के मुताबिक मौसम में ये तब्दीली पहाड़ी इलाकों में एक विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुई है और इसी कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। आज हल्की बारिश भी यहां हो सकती है।

तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण भी कम होगा

अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण भी कम होगा। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां की आबोहवा में पहले से तो सुधार हुआ है लेकिन अभी भी यहां प्रदूषण काफी है, मंगलवार सुबह भी AQI 300 के पार ही चल रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 341 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 317 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -319 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 391 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 323 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु और कर्नाटक और आज बारिश हो सकती है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका दिख रही है। जबकि उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और मिजोरम-सिक्किम में बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+