अगले दो दिनों तक दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, मदद के लिए यहां करें फोन

नई दिल्ली, 12 सितंबर। देश की राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गई है कि मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इन प्रभावित जगहों पर मांग आने पर पानी का टैंकर मुहैया कराया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कुछ जगहों पर या तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी या तो लो प्रेशर में पानी की आपूर्ति होगी।

water

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सुझाव दिया है कि वह अपने घर में पहले ही पर्याप्त पानी जमा कर लें। अपनी जरूरत के हिसाब से पानी जमा कर लें। प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि डीएमआरसी ने भगीरथी डब्ल्यूटीपी से गुकुलपुरी फ्लाई ओवर के बीच के लूप को जोड़ने के लिए पाइप लाइन का काम होना है। यहां पर 1200 एमएम की पाइप डाली जाएगी। इस रूट में आने वाले इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, यहां पर लो प्रेशर जल की आपूर्ति होगी।

दिल्ली जल बोर्ड की रिलीज के अनुसार इस पाइपलाइन के काम की वजह से नॉर्थईस्ट दिल्ली, सोनिया विहार, करावल नगर, तहरीपुर, दिलशाद गार्डेन, नंद नगरी, यमुना विहार, शिव विहार, घोंडा, हर्ष विहार, जनता फ्लैट्स, दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी और आसपास के इलाके प्रभावित रहेगी। अधिकारी ने बताया कि पानी की आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सेंट्रल कंट्रोल रूम में कॉल करने का विकल्प दिया गया है। आप 23527679, 23634469 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+