दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच मंत्री गोपाल राय बोले- टैंकर माफिया पर खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी के मुद्दें पर दिल्ली सरकार से सवाल किया। जिस पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इसके संबंध में मजिस्ट्रेटों को इस मुद्दे पर कड़ी से निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कड़ी कार्रवाई का वादा करते हुए कहा दिल्ली भीषण गर्मी के साथ-साथ भीषण जल संकट से जूझ रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगातार अतिरिक्त पानी की डिमांड कर रही है।

उन्होंने बताया हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त पानी लेने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि जल्द ही इसका कोई समाधान निकलेगा।
एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा हीटवेव की वजहसे पानी की मांग बढ़ गई है। हम हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त पानी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा।"
इसके साथ ही उन्होंने बताया टैंकर माफिया पर नियंत्रण के लिए एडीएम और एसडीएम को आदेश दिया गया है कि अगर ऐसी कोई बात हो रही है तो कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications