Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यमुना में कम हुआ जल स्‍तर, 6.20 फीट गिरा, वजीराबाद बैराज में जलस्तर, भाजपा पर गरजे आप नेता

दिल्ली की जल आपूर्ति की स्थिति दिन पर दिन गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। दिल्‍ली में रहने वालों के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।

हरियाणा से दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाले पानी में कमी के कारण वजीराबाद बैराज का पानी 6.20 फीट कम हो गया। इस गिरावट के कारण यमुना नदी में एक टापू बन गया है, जिससे जल शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण पीने योग्य पानी की मात्रा कम हो गई है, जिससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

water

जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 17 जून 2023 को वजीराबाद का जलस्तर 674.50 फीट था, लेकिन 17 जून 2024 को यह घटकर 668.30 फीट रह गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक जून 2023 को जलस्तर 674.40 फीट था, जबकि एक जून 2024 को यह 670.90 फीट था। इससे पहले आतिशी ने सोमवार दोपहर वजीराबाद बैराज और जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से कम पानी आने के कारण मुनक नहर में भी जून में पिछले साल के मुकाबले पानी कम रहा। बैराज से जुड़े वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट को कम कच्चा पानी मिलने से उत्पादन कम हुआ है। वजीराबाद प्लांट का उत्पादन ही 48 एमजीडी कम हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+