Delhi water crisis: बीते पांच दिन से हरियाणा दे रहा कम पानी, आतिशी बोलीं- नहीं मिला पानी तो मच जाएगी त्राहि
दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दिल्ली सरकार पानी की किल्लत के लगातार पड़ोसी राज्य हरियाणा को जिम्मेदार ढहरा रही है। वहीं शनिवार को राज्य की जल मंत्री ने कनाल का दौरा किया जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा दिल्ली को बीते पांच दिन से कम पानी सप्लाई कर रहा हैद्य।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हरियाणा ऐसा ही करता रहा तो पानी की कमी के कारण देश की राजधानी दिल्ली में त्राहि-त्रालि मच जाएगी।

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतशी ने कहा बीते पांच दिनों से लगातार दिल्ली को सप्लाई किए जाने वाले पानी की मात्रा घट रही है। दिल्ली के लिए अगर 1,050 क्यूसेक पानी हरियाणा द्वारा छोड़ा जा रहा है तो कम से कम 1000 क्यूसेक पानी तो पहुंचेगा?
उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों से पानी की मात्रा कम हो रही है। 1 जून को 924 क्यूसेक पहुंचा 2 जून को मात्र 848 क्यूसेक पानी पहुंचा। इस कनाल से दिल्ली के 7 प्लांट में पानी जाता है। अगर यहां पानी नहीं आएगा तो पूरी दिल्ली में त्राहि मच जाएगी।
जल मंत्री आतिशी ने कहा सुप्रीम कोर्ट पानी की दिक्कत सुलझाने की कोशिश कर रहा है। हिमाचल प्रदेश और पानी देने को तैयार है दूसरी ओर हरियाणा दिल्ली के हक का पानी रोक रही है और छोड़ नहीं रही है।
#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री व AAP नेता आतिशी ने कहा, "पिछले 5 दिनों से लगातार पानी की मात्रा घट रही है। अगर 1,050 क्यूसेक पानी हरियाणा द्वारा छोड़ा जा रहा है तो कम से कम 1000 क्यूसेक पानी तो पहुंचेगा? पिछले कुछ दिनों से पानी की मात्रा कम हो रही है। 1 जून को 924 क्यूसेक पहुंचा… pic.twitter.com/460PHNxZtX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications