LG साहब अगर पानी की चोरी हो रही तो क्‍यों नहीं पुलिस भेजते, आप प्रवक्‍ता प्रियंका ने दिया जवाब

दिल्ली में हर‍ दिन बढ़ रहे तापमान में पानी की किल्‍लत बढ़ती जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार पानी की कमी के लिए हरियाणा सरकार को जिम्‍मदार ठहराा रही है। इस पानी के संकट के बीच एक बार फिर दिल्‍ली सरकार और उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना के बीच विवाद तूल पकड़ चुका है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि हरियाणा सरकार कह रही है कि वो 1050 क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं और दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) उनसे भी बढ़कर इसका दोगुना बता रहे हैं।

Priyanka Kakkar

आप प्रवक्‍ता ने कहा अगर एलजी का मानना है कि यहां पानी की चोरी हो रही है तो आपकी दिल्ली पुलिस क्यों कुछ नहीं कर रही है? उन्‍होंने कहा LG साहब को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें दिल्ली वालों के लिए काम करना होता है ना की BJP के लिए।

इसके साथ ही आप प्रवक्‍ता प्रियंका कक्‍कड़ ने कहा हम आम आदमी पार्टी हैं। हम दिल्ली वालों को पानी दिलाकर रहेंगे। इसके लिए हम आवाज़ उठाते रहेंगे।

कक्कड़ ने एलजी विनय सक्सेना की आलोचना करते हुए कहा कि पानी की समस्या राजनीतिक हस्तक्षेप का नतीजा है। उन्होंने उनकी जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भाजपा के निर्देशों का पालन करते हैं। कक्कड़ ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी अपने चरम पर पहुंच गई है।

जल मंत्री आतिशी इस संकट पर चर्चा के लिए एलजी विनय सक्सेना से मिलने वाली हैं। कक्कड़ ने संकेत दिया कि सुप्रीम कोर्ट को मानसून में देरी और हिमाचल के पानी को हरियाणा के रास्ते दिल्ली तक पहुंचाने की मांग के बारे में बताया गया है।

कक्कड़ ने दावा किया कि हिमाचल से 137 क्यूसेक पानी छोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हरियाणा सरकार इस प्रवाह को बाधित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दूसरी नहर से भी पानी रोक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+