Delhi water crisis: आतिशी ने अधिकारी-टैंकर माफिया की कथित मिलीभगत की जांच करने की मांग, लिखा LG को लेटर
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और 'टैंकर माफिया' के बीच कथित मिलीभगत की जांच करवाने की गुजारिश की है।
दिल्ली एलजी सक्सेना को लिखे गए पत्र में आतिशी ने बताया दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा उनकी मंजूरी के बिना तैनात किए गए पानी के टैंकरों की संख्या में कमी की गई है।

आतिशी ने बताया जनवरी 2023 में 1179 टैंकर तैनात किए गए थे, जो जून 2023 में बढ़कर 1203 हो गए। हालांकि, जनवरी 2024 तक यह संख्या घटकर 888 रह गई।
आतिशी ने यह भी मांग की कि मुनक नहर के किनारे अवैध जल भराव की गतिविधियों को रोकने के लिए एसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी को गश्त करने के लिए नियुक्त किया जाए।
उन्होंने पानी के टैंकरों की कमी को दूर करने के लिए अपने निरंतर प्रयासों और मुख्य सचिव तथा डीजेबी के सीईओ से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई, इसका जिक्र भी उन्होंने एलजी को भेजे गए पत्र में किया।
दिल्ली केजरीवाल सरकार की जल मंत्री ने कहा "मैंने बार-बार पानी के टैंकरों की कमी के बारे में शिकायत की है और डीजेबी के सीईओ से इनकी संख्या बढ़ाने की मांग की है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया 14 मार्च, 3 अप्रैल और 12 अप्रैल को मैंने मुख्य सचिव से टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कहा क्योंकि पिछले साल भी इतनी ही संख्या में टैंकर तैनात किए गए थे। हालांकि, निर्देशों की अनदेखी की गई।"
जांच की धमकी के बावजूद टैंकरों की संख्या में तेजी से वृद्धि नहीं की गई। आतिशी ने टैंकर माफिया और अधिकारियों के बीच संभावित सांठगांठ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस साल अधिक भीषण गर्मी और पानी की कमी के बावजूद टैंकरों की संख्या अभी भी जून 2023 की तुलना में कम है।
मंत्री ने जांच के दौरान मुख्य सचिव और डीजेबी के सीईओ को निलंबित करने की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच में कोई समझौता न हो। उन्होंने कथित मिलीभगत की जांच के लिए एक समिति बनाने की सिफारिश की।












Click it and Unblock the Notifications