VIDEO: दिल्ली में फ्लाईओवर ब्रिज पर ऐसे उल्टा लटक गया ट्रैक्टर, आखिर कैसे हुआ हादसा

नई दिल्ली। यहां ज्योति नगर इलाके में फ्लाईओवर-ब्रिज के ऊपर एक ट्रैक्टर माल भरी ट्रॉली के साथ दौड़ रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और फ्लाईओवर की बेरिकेडिंग से टकराकर नीचे गिरने लगा। पीछे उसकी ट्रॉली में वजन बहुत ज्यादा था, इसलिए ट्रैक्टर नीचे गिरने के बजाए हवा में ही लटक गया। इस दौरान उसका ड्राइवर ब्रिज से नीचे गिर पड़ा।

Recommended Video

      VIDEO: दिल्ली में फ्लाईओवर ब्रिज पर ऐसे उल्टा लटक गया टैक्टर
      delhi tractor accident

      संवाददाता ने इस घटना का मौके से वीडियो भेजा। आप देख सकते हैं कि वहां क्या हुआ होगा। बताया जा रहा है कि, ड्राइवर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हालांकि, ट्रैक्टर के बीच में लटकने से यह हादसा चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्रैक्टर के इस तरह से हादसे का शिकार होने के बावजूद ओवरब्रिज के साइड वाली रोड से वाहन लगातार निकलते रहे। पुलिस ने पता नहीं क्यों रूट को नहीं क्लोज किया।

      watch video: a tractor with overlapped trolley crash on delhi flyover bridge

      खबर लिखे जाने तक उस ट्रैक्टर को वहां से वापस उूपर खींचने वाला कोई इंतजाम नहीं हुआ। वह ट्रैक्टर हवा में लटकता रहा और उसके नीचे वाली साइड से वाहन गुजरते रहे। ऐसे में यह खतरा बना रहा, कि कहीं वह उूपर से अचानक किसी पर गिर न जाए। यह वीडियो अब फेसबुक पर भी लोग पोस्ट कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+