'काम की राजनीति' करने वाले को वोट दें; पदयात्रा के दौरान बोले केजरीवाल

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार पदयात्रा और जनसभा कर रहे हैं। इस क्रम में केजरीवाल आज जनता के बीच, उनके भरोसे के साथ आज विश्वास नगर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान आप कार्यक्रताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

पदयात्रा के दौरान पर्व सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास नगर की जनता को अब 'काम की राजनीति' करने वाला विधायक चाहिए। पूरी दिल्ली में विकास के ढेर सारे काम हुए लेकिन विश्वास नगर में एक भी काम नहीं हुआ, क्योंकि यहाँ से BJP का विधायक है, जो लड़ाई ख़ूब अच्छी करता है लेकिन काम नहीं करता।

Arvind Kejriwal

महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मांओं-बहनों को जल्द मिलेगी ₹1000/महीना सम्मान राशि देंगे। हमने काम करने में कोई कमी नहीं की, लेकिन ये बीजेपी वाले हमें फंसाने में लगे थे।

लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर फूल बरसाए और उनका स्वागत किया। लड़कियों और महिलाओं के बीच उनसे मिलने के लिए गजह का उत्साह दिखा। महिलाओं और बुजुर्गों ने उनसे अपनी समस्याएं साझा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+