Delhi के ओल्ड राजिंदर नगर में UPSC Aspirants ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा-'हमें एक अतिरिक्त चांस दे आयोग'

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक अतिरिक्त चांस की मांग को लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में अभ्यर्थी वहां एकत्रित हुए।

upsc

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षाओं में एक अतिरिक्त चांस की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने प्रयास खो दिए। क्योंकि हम तैयारी नहीं कर सके थे। इसलिए हम एक अतिरिक्त प्रयास की मांग कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में इक्ट्ठा हुए अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि कोरोनाकाल के बाद अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका दिया गया था। ऐसे में हमें भी एक और मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कई अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों को भी खोया है या फिर खुद कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसकी वजह से उनकी परीक्षाएं भी छूट गई थी। बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने 18 और 19 दिसंबर को भी विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान अभ्यर्थियों की तरफ से कैंडल मार्च भी निकाला गया था।

पिछले 2 साल से अभ्यर्थी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में एक अतिरिक्त चांस की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 2 वर्ष से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें अतिरिक्त चांस देने के लिए संसदीय समिति की तरफ से भी अनुसंशा की जा चुकी है। वहीं, अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर 150 सांसदों से भी मुलाकात कर चुके हैं और पीएम मोदी को भी पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई पॉजिटिव जवाब नहीं आया है।

आपको बता दें कि यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है। सिविल सर्विसेज में अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की परीक्षा के बाद किया जाता है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को रैंक के हिसाब से कैडर अलॉट किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Flashback 2022 : Indore में नगर निगम और पंचायत चुनाव ने बदली सियासत की हवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+