बस मार्शल्स के मुद्दे पर नहीं थम रहा हंगामा, दिल्ली विधानसभा में आतिशी ने ली बीजेपी नेता की चुटकी
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शल्स को नियमित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बस मार्शल को गलत तरीके के हटाया गया है। हम इन्हें हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इन 10 हजार बस मार्शल को तुरंत नौकरी पर लगा दें।
मुख्यमंत्री आतिशी ने चुटकी लेते हुए कहा कि विजेंद्र गुप्ता एलजी साहेब से इन बस मार्शल को फिर से नौकरी दिलवा लें तो मैं अपनी पार्टी को मना लेंगी कि वह रोहिणी में विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ प्रत्याशी भी नहीं खड़ा करेंगी साथ ही कहा कि उनके लिए चुनाव में प्रचार भी कर देंगी।

आतिशी ने कहा कि LG साहब के बार-बार मना करने के बाद भी बस मार्शलों ने हिम्मत नहीं हारी और भाजपा के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज जी और अन्य विधायकों ने इनका साथ दिया और इनकी बहाली के लिए अपनी गिरफ्तारी तक दी। इसके लिए बस मार्शलों के जज्बे को सलाम करती हूं।
आगे आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी और मैंने LG साहब को कई पत्र लिखकर बस मार्शलों की तनख्वाह रोकने और उन्हें नौकरी से हटाने के फैसले का विरोध किया लेकिन उपराज्यपाल के कानों पर जूं नहीं रेंगी और उन्होंने 10 हजार से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।
अरविंद केजरीवाल ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते बिश्नोई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि साबरमती जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई ने खौफ का माहौल बना दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिश्नोई को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। वह जेल में रहकर अपना पूरा काम चला रहा है। पूर्व सीएम केजरीवाल ने एक अखबार दिखाते हुए राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया। लॉरेंस का नाम लेते हुए केजरीवाल ने कहा, लॉरेंस बिश्नोई ने हंगामा मचा रखा है। यह जिस जेल में बंद है, वो बीजेपी शासित गुजरात के अंदर है। समझ नहीं आता है कि लॉरेंस बिश्नोई वहां से कैसे गैंग चला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications