दिल्ली: वायुसेना भवन के पास निर्माणाधीन इमारत ढही
नई दिल्ली। दिल्ली के कृष्मा मेनन मार्ग पर एक निर्माणाधी इमारत शुक्रवार को अचानक गिर गई। ये इमारत वायुसेना भवन के पास बनाई जा रही थी। इमारत ढह जाने की सूचना पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं हैं।

पुलिस, दमकल और डीडीएमए की टीमें राहत और बचाव में जुटी हैं, किसी के मलबे में किसी के दबे होने की सूचना अभी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, वायुसेना भवन के पास पिछले ये इमारत बन रही थी, काफी समय से इसमें काम चल रहा था। यह निर्माणाधीन इमारत शुक्रवार शाम अचानक ढह गई।












Click it and Unblock the Notifications