युवक ने दो को गोली मार की आत्महत्या की कोशिश, तीनों गंभीर

ऑफिस से लौटते युवक-युवती पर किया हमला।

नई दिल्ली। दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के पास एक युवक ने एक युवक और युवती पर हमला करते हुए उनको गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की।

crime

हौजखास स्थित सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के पास शनिवार देर शाम एक युवक ने बाइक पर जा रहे युवक-युवती को गोली मार दी। दोनों गोली लगने के बाद जमीन पर गिर पड़े तो इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

सरेआम गोलियां चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस मान रही प्रेम-त्रिकोण का मामला

वारदात में जिस युवक और युवती पर हमला किया गया है, वो दोनों नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते है। शनिवार शाम ऑफिस से लौटते समय ही दोनों पर हमला हुआ।

पुलिस को दिए बयान में घायल युवक और युवती ने हमलावर अपनी कोई भी जान पहचान होने से इंकार किया है। हमलावर की हालत गंभीर होने की वजह से उससे पुलिस बयान नहीं ले सकी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रेम संबंधों को लेकर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को हमलावर के बयान देने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+